बरौनी: सहायक थाना जीरो माइल में चंद्रकांत कुमार ने थाना अध्यक्ष का पदभार संभाला
विभागीय स्थानांतरण के कार्यवाही के अनुरूप सहायक थाना जीरोमाइल के थाना अध्यक्ष के रूप में चंद्रकांत कुमार ने रविवार को दिन के ग्यारह बजे अपना योगदान दिया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे ।बेगूसराय पुलिस कप्तान मनीष के द्वारा जारी किए गए पत्र के आलोक में यह स्थानांतरण कार्यवाही की गई है।