बरौनी: गढ़हारा थाना पुलिस ने चोरी की बैटरी के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया, कार्रवाई जारी
गढ़हारा थाना की पुलिस ने चोरी की एक बैटरी के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है।इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सुमन चौधरी ने बताया कि बुधवार को दिन के ग्यारह बजे चोरी की एक बैटरी के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया गया।जिसे पूछताछ के लिए थाना पर लाया गया है।उक्त चोर ने पूरे चोरी प्रकरण की जानकारी दीया है। मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।