बरौनी: बरौनी थाना परिसर में हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए यज्ञ का आयोजन, थानाध्यक्ष बने मुख्य यजमान
बरौनी थाना परिसर में बने एक नए मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार मुख्य यजमान के रूप में पूजा कर्मकांड को संपन्न किया।यह कार्यक्रम शनिवार को दिन के दस बजे से प्रारंभ हुई।जहां वैदिक मित्रों के बीच यज्ञ कर्मकांड प्रारंभ करवाया गया और उसके बाद मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा शुरू हुई।