बरौनी: रंजन कुमार ठाकुर ने बरौनी थाना अध्यक्ष का पदभार संभाला
विभागीय स्थानांतरण के अनुरूप बरौनी थाना अध्यक्ष के रूप में रंजन कुमार ठाकुर ने अपना योगदान किया।इस अवसर पर निवर्तमान थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार भी मौजूद रहे वहीं थाना अध्यक्ष ने कहा की विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आम लोगों का जितना भी सहयोग मिलेगा हम उतना ही प्रभावी ढंग से काम करेंगे।रविवार को दिन के दस बजे उन्होंने अपना योगदान दिया।