नामकुम: नामकुम सहित कई इलाकों में भारी बारिश से स्वर्णरेखा नदी उफान पर, तेजी से बढ़ रहा पानी
Namkum, Ranchi | Aug 18, 2026 नामकुम सहित कई इलाकों में भारी बारिश से स्वर्णरेखा नदी उफान पर है और तेजी से पानी बढ़ रहा है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे चुटिया और नामकुम के बीच स्थित जर्जर पुल के नीचे पानी तेजी से बढ़ रहा है और महज एक फीट के आसपास जगह बची होने की बात सामने आ रही है। नदी का तेज बहाव और पुल के नीचे घटता फासला चिंता बढ़ा रहा है। लगातार बारिश जारी रही तो स्थिति और गंभीर हो सकती