गोहरगंज: ग्राम ढाबला में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनभागीदारी से कार्य जारी
औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत के ग्राम ढाबला में जनभागीदारी से तालाब की सफाई और गाद निकालने का कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और ग्रामीणों द्वारा सामूहिक श्रमदान किया गया। साथ ही ग्रामीणों को जल का अपव्यय नहीं करने के लिए भी समझाईश दी गई।