परबत्ता: खजरैठा नयाटोला में चाकूबाजी: दो युवकों की मौत, तीन हिरासत में, गांव में तनाव
खगड़िया जिला अंतर्गत भरतखंड थाना क्षेत्र के खजरैठा नयाटोला में गुरुवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर शुक्रवार की सुबह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान खजरैठा निवासी स्व. विनोद चौधरी के पुत्र गौरव कुमार (23) और वप्पू चौधरी के पुत्र अंकुर कुमार