बरेली: कैंट थाना पुलिस व एसओजी टीम ने ट्रक चोरी कर नंबर प्लेट बदलने वाले 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसपी सिटी ने दी जानकारी
कैन थाना पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ट्रक चोरी कर और ट्रैकों की नंबर प्लेट आरसी आदि की कूटरचना करने वाले गैंग के पांच शातिर आरोपीयों को दो ट्रक एवं नंबर प्लेट आदि सामान के साथ गिरफ्तार किया है इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में एसपी सिटी मानुष पारीक ने गुरुवार समय लगभग शाम के 4:30 बजे जानकारी देते हुए बताया।