बरेली: ग्राम लभारी निवासी व्यक्ति को महिला ने खुद को तहसीलदार बताकर दी धमकी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम लभारी के रहने वाले हरिओम ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया। उसकी जमीन पर दबंग किस्म के लोग कब्जा करना चाह रहे हैं पीड़ित ने बताया वह थाने में भी कई बार शिकायत कर चुका है। पीड़ित ने गुरुवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप है कि उसके घर पर एक महिला आई और खुद को तहसीलदार बता रही थी।