सांगानेर: किशनगढ़ रेनवाल में घर से महज 100 मीटर की दूरी पर मिला रिटायर्ड बैंक मैनेजर का शव, आसपास के इलाके में फैली सनसनी
किशनगढ़ रेनवाल में घर से महज 100 मीटर की दूरी पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। वही ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य से जुटाए। सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।