किशनगंज: 2018 से फरार स्थायी वारंटी केलवाड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा
जानकारी रविवार दोपहर 2 बजे मिली केलवाड़ा पुलिस ने वर्ष 2018 से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्तर पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए हिरापुरा निवासी शकील पुत्र अब्दुल अजीज को गिरफ्तार किया।