मेरठ मोदीपुरम से पहले कार-स्कूटी की भीषण टक्कर, स्कूटी के उड़े परखच्चे, सवार गंभीर घायल मेरठ में मोदीपुरम से पहले कार और स्कूटी के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार को तत्काल अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है #meerut #short #viralvideo #viralinstagram #viralpost
Mawana, Meerut | Jul 28, 2026