बिजनौर: मंडावर में लकड़ी माफियाओं ने काटे आम के प्रतिबंधित पेड़, स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी सूचना
Bijnor, Bijnor | Aug 18, 2024 बिजनौर जनपद के कस्बा मंडावर में कस्बे के ही नजदीक लकड़ी माफियाओ ने आम के प्रतिबंधित पेड़ काट डाले इतना ही नहीं लकड़ी माफिया खुलेआम ट्रैक्टर ट्राली में लादकर लकड़ी को ऐसे ही ले जाते हुए दिखे, स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना दी है। इस मामले में क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम का कहना है कि एक सूखे पेड़ की परमिशन दी गई थी।