लखीमपुर: गोबिंद नगर सलेमपुर कोन में बेटे की मौत के बाद एफआईआर दर्ज कराने के लिए एसपी कार्यालय के चक्कर काट रहा पिता
सदर कोतवाली क्षेत्र के गोविंद नगर सलेमपुर कोन में पवन कुमार नाम के युवक का शव घर के बाहरी कमरे में लटका पाया गया था। पिता ने मृतक की पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है। पीड़ित पिता एसपी कार्यालय के चक्कर काटने पर मजबूर है।