लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर दो पक्षों में चार बच्चों को लेकर जमकर हाथापाई हुई है। दोनों पक्षों ने जमकर एक दूसरे को अपशब्दों से नवाजा है। दोनों पक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस सहायता परामर्श केंद्र में आए हुए थे। दोनों पक्षों में परिवार वाद का मामला बताया जा रहा है।