चांद: चांद के मोहगांव में अहिरी मेला आयोजित, ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी और अहीर नृत्य का आनंद लिया
चांद के मोहगांव में अहिरी मेला आयोजित, ग्रामीणों ने जमकर की खरीदारी और अहीर नृत्य का लिया आनंद चांद तहसील अंतर्गत ग्राम मोहगांव में आज मंगलवार 2 बजे से पारंपरिक अहिरी मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। लोगों ने मेले में लगी दुकानों से जमकर खरीदारी की, वहीं पारंपरिक अहीर नृत्य ने भी लोगों का मन मोह लिया।