कलान: मिर्जापुर क्षेत्र के एक गांव की विवाहित बेटी ने पिता पर दुराचार और भाई पर हत्या के प्रयास का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने ही पिता और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।विवाहिता ने पिता पर दुराचार व भाई पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। वहीं थाना मिर्जापुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता और पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है