फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य का कार्यपालक पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य का कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार ने निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाकर नाला निर्माण कार्य होगा। उन्होंने सुल्तान पोखर, बिरवान चौक आदि जगहों पर हो रहे नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर नगर परिषद के बड़े बाबू कुन्दन सिंह मौजूद थे।