फारबिसगंज: जोगबनी फारबिसगंज सड़क मार्ग पर एमपीएस के समीप ई रिक्शा और कार में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत दो घायल.
फारबिसगंज जोगबनी सड़क मार्ग पर एमपीएस के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के संदर्भ में पीड़ित परिवार ने बताया की ई रिक्शा और कार में टक्कर हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई दो गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज पुलिस मौके पर पहुंची.