अररिया: पोठिया पुल के समीप ऑटो से उतरते वक्त एक अनियंत्रित बाइक सवार ने एक महिला को मारी टक्कर, हादसे में महिला हुई घायल
Araria, Araria | Mar 30, 2024 पोठिया पुल के समीप ऑटो से उतरते वक्त एक बाइक सवार ने एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला घायल हो गई। परिजनों के द्वारा घायल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। वहीं घायल महिला सिमरहा थाना क्षेत्र के पोठिया निवासी फजलु रहमान की पत्नी नजमीन खातून बताई जा रही है।