फारबिसगंज: जाम की समस्याओं को लेकर फारबिसगंज एसडीओ ने रेलवे गेट का किया निरीक्षण
फारबिसगंज एसडीओ ने जाम की समस्याओं को लेकर रेलवे गेट का निरीक्षण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारियों की टीम मौजूद थी। ट्रेनों की संख्या में इजाफा होने के बाद जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जाम की स्थिति से निपटने के लिए फारबिसगंज एसडीओ ने रेलवे गेट का निरीक्षण किया और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।