फारबिसगंज: बेलय पोठिया से सिमराहा थाना पुलिस ने शराब सेवन करने के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सिमराहा थाना क्षेत्र के बेलय पोठिया से सिमराहा थाना पुलिस ने शराब सेवन करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. जिसे सिमराहा थाना पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया.जहां गिरफ्तार अभियुक्त का मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. वहीं गिरफ्तार व्यक्ति बेलय पोठिया निवासी गणेश क्षीदेव बताएं जा रहे है.