फारबिसगंज: भदेसर मिथिला पब्लिक स्कूल के समीप एक अनियंत्रित कार और ई रिक्शा में आमने सामने की टक्कर,एक की मौत, दो घायल
फारबिसगंज जोगबनी मुख्य मार्ग में भदेसर मिथिला पब्लिक स्कूल के समीप कार और ई रिक्शा में आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई। जिसमे ई रिक्शा चालक 22 वर्षीय सिकंदर की मौत हो गई। जबकि ई रिक्शा पर सवार आशाकर्मी नूतन देवी और मोहम्मद अफसर सोनापुर निवासी बुरी तरह जख्मी हो गया।