तरहसी: अरविंद अकेला कल्लू के गानों पर झूमा मेदिनीनगर, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता और गायक
Tarhasi, Palamu | Feb 24, 2025 एक निजी कंपनी के चार नये ब्रांच का उदघाटन सोमवार को किया गया। उदघाटन को लेकर मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता सह गायक अरविंद अकेला कल्लू ने भाग लिया एवं कंपनी का प्रमोशन किया। मौके पर रंगारंग भोजपुरी कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया, जिसपर मेदिनीनगर के युवा झूमते नजर आए।