तरहसी: पलामू में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर 8 प्रतिष्ठानों पर 2.65 लाख रुपए का जुर्माना लगा
Tarhasi, Palamu | Feb 19, 2025 पलामू जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों को बनाये रखने और सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा के मद्देनजर न्याय निर्णयन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने खाद्य सुरक्षा उल्लघंन को लेकर जनवरी माह से अबतक कुल 8 प्रतिष्ठानों के विरुद्ध 2 लाख 65 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया है। अपर समाहर्ता ने बुधवार शाम 5 बजे इस संबंध में जानकारी दी।