तरहसी: नीपी विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति में देरी पर अखिल झारखंड छात्र संघ ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी
Tarhasi, Palamu | Feb 22, 2025 अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) द्वारा शनिवार दोपहर 3 बजे नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय परिसर में तालाबंदी कर जमकर नारेबाजी की गई। छात्रों ने विश्वविद्यालय में घूम घूम कर सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों का कार्य बंद कराकर बाहर किया, जिसके बाद विश्वविद्यालय के कुलानुशासक केसी झा वार्ता के लिए आए। छात्र-छात्राओं ने जमकर अपने सवाल उनके समक्ष रखे।