तरहसी: अफीम खेती के पांच आरोपी गिरफ्तार, तरहसी के ताल से इंदर यादव धराया
Tarhasi, Palamu | Feb 18, 2025 पलामू जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर अफीम (पोस्ता) की खेती करने वाले पांच आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मनातू एवं पांकी थाना क्षेत्र से दो-दो और नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र से एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।