तरहसी: सिलदीलिया कंस्ट्रक्शन के मनमाने कामकाज को लेकर विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने मुकदमा दर्ज करने और पैसे की रिकवरी की मांग की
Tarhasi, Palamu | Feb 21, 2025 पलामू जिले में रोड निर्माण में मनमाने ढंग से कार्य करने के आरोप में सिलदिया कंस्ट्रक्शन को काम करने से रोक दिया गया है। सिलदीलिया कंस्ट्रक्शन कंपनी पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र में कई रोड का निर्माण कार्य कर रही थी। कंपनी के काम को रोके जाने के बाद पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने शुक्रवार शाम 5 बजे मेदिनीनगर के सर्किट हाउस में पत्रकारों संबोधित किया।