नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत सीआईए स्टाफ होडल की बड़ी कार्रवाई, 50.87 ग्राम हेरोइन के साथ नूंह का तस्कर दबोचा।
Aonenews अरविन्द बक्शी
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल, IPS के निर्देश पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच होडल की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उटावड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलाई-रूपड़ाका मोड़ पर नाकाबंदी कर नूंह जिले के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 50.87 ग्राम हेरोइन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है।
सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार दिनांक 20.06.2026 को ASI अमित टीम के साथ उटावड़ चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि नूंह के फिरोजपुर नमक गांव का रहने वाला मोहम्मद आकिल हेरोइन बेचने का अवैध धंधा करता है, आरोपित थोड़ी देर में सफेद रंग की बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर मलाई गांव के रास्ते रूपड़ाका की तरफ हेरोइन सप्लाई करने जाएगा। पुलिस ने सरकारी गाड़ी की लाइटें बंद कर नाकाबंदी शुरू कर दी। करीब 10-15 मिनट बाद मलाई गांव की तरफ से एक सफेद रंग की बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।
पकड़े गए युवक की पहचान मोहम्मद आकिल के रूप में हुई।। कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए राजपत्रित अधिकारी श्री विकास कुमार, ETO पलवल के सम्मुख आरोपी की नियमानुसार तलाशी में तलाशी के दौरान मोहम्मद आकिल की जेब से 50.87 ग्राम हेरोइन मिली।बरामद हेरोइन और मोटरसाइकिल अपाचे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत थाना उटावड में मुकदमा दर्ज किया गया। नशा तस्करी के मुख्य स्रोत का पता लगाने हेतु आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। नशा तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Faridabad, Faridabad | Jun 21, 2026