001
प्रैस नोट-जिला पलवल
दिनांक 05 सितम्बर 2026
*एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की बड़ी कार्रवाई: स्विफ्ट कार चोरी के मामले में दो शातिर आरोपी दबोचे।*
*आरोपियों से सात अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद, भेजे जेल की सलाखों के पीछे।*
पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल, आईपीएस के मार्गदर्शन में पलवल पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने थाना कैंप पलवल क्षेत्र अंतर्गत स्विफ्ट कार चोरी मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नीरज उर्फ मोनू निवासी अलावलपुर, जिला पलवल और अनील उर्फ कलवा निवासी गौरीला मोहल्ला, पलवल के रूप में हुई है।
एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी निरीक्षक P/SI तेजपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार कि दिनांक 19/08/2026 को अवधेश निवासी श्यौरावली, जिला डिग, राजस्थान की स्विफ्ट कार गोयल अस्पताल के पास सर्विस रोड पलवल से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी. इस संबंध में थाना कैंप पलवल में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ हथीन द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 04/09/2026 को पलवल-हथीन रोड रतीपुर KMP पुल के पास से दोनों उपरोक्त आरोपियों को मामले में चोरीशुदा गाड़ी सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान आरोपी नीरज उर्फ मोनू से चोरी की गई 5 अन्य मोटरसाइकिलें तथा आरोपी अनील उर्फ कलवा से चोरी की गई 2अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं. आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Palwal, Palwal | Sep 6, 2026