बांका: सदर थाने में भूमि विवादों के निपटारे के लिए लगा जनता दरबार, 9 मामले हुए निपटाए
Banka, Banka | Jan 11, 2025 सदर थाना में शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे भूमि संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बांका अंचल के राजस्व कर्मचारी आशुतोष कुमार एवं थाना के एसआई ब्रजेश कुमार ने फरियादियों की मामले की जांच की। इस दौरान 9 मामले का निष्पादन दोनों पक्षों के समक्ष किया गया, जबकि 9 नया मामला भी दर्ज किया गया।