बांका: चौतरा गांव में दबंगों ने घर में घुसकर महिला और उसके बेटे पर किया हमला, दोनों घायल
Banka, Banka | Jan 11, 2025 चौतरा गांव में दबंगों ने घर में घुसकर महिला रजिया देवी और उसके पुत्र विशाल कुमार को गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया। जहां जख्मी अवस्था में दोनों शनिवार की दोपहर बाद करीब 1:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत पुलिस से करते हुए हरि कुमार बिंद बबलू कुमार बिंद समेत आधा दर्जन लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।