बांका: बरौथा गांव में धान की धूल से विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई को मारपीट कर हाथ तोड़ा, थाने में मामला दर्ज
Banka, Banka | Jan 11, 2025 बरौथा गांव में धान का धूल उड़ाने पर उत्पन्न विवाद में कारू यादव ने अपने ही बड़े भाई पिंटू यादव को लाठी डंटा से साथ मारपीट कर दोनों हाथ तोड़ दिया। अस्पताल से इलाज कराकर जख्मी पिंटू यादव अपनी पत्नी के संग शनिवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंचकर अपने ही छोटे भाई कारू यादव और उसकी पत्नी सीमा देवी के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।