उचकागांव: लापरवाही पर मीरगंज थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई
गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना अध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस महकमे में यह बड़ी कार्रवाई गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनय तिवारी ने की है। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती जा रही थी, जिसकी शिकायतें मिलने के बाद एसपी ने मामले की जांच कराई।