कोंडागांव: कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में जाना जाता है - महेश कश्यप, सांसद
9 जुलाई को कोंडागांव जिला मुख्यालय में भाजपा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की दम पर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में जाना जाता है। वहीं उन्होंने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा के जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया है।