कोंडागांव: असामाजिक तत्व एवं अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही हेतु कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने ली क्राइम मीटिंग
पुलिस अधीक्षक कोंडागांव वाय अक्षय कुमार द्वारा आज 9 जुलाई को लंबित अपराधों की शीघ्र निकाल एवं अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय मीटिंग हॉल में समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवम थाना प्रभारीयों का अपराध समीक्षा मीटिंग लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित प्रकरणों के केस डायरी का स्वयं अवलोकन किया।