कोंडागांव: नवीन कर एवं शुल्क सुधार के तहत लिया जा रहा था शुल्क, प्रशासन ने की एक तरफा कार्यवाही - राजेंद्र पात्रे, CMO कोंडागांव
9 जुलाई को कोंडागांव मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र पात्रे पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। वहीं प्रशासन की कार्रवाई को लेकर CMO राजेंद्र पात्रे ने मीडिया को अपना पक्ष रखते हुए स्पष्टीकरण दिया है। मामले पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा नवीन कर एवं शुल्क सुधार के तहत विभिन्न प्रमाण पत्रों पर निर्धारित की गई शुल्क के आधार पर शुल्क लिया जा रहा था।