कटकमदाग: सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक गंभीर
कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद वार्ड नंबर 24 में सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में चमेली देवी, उनका पुत्र रवि साव (20 वर्ष) और मदन साव शामिल हैं। घायल आनंद साव का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।