प्रतापगढ़: कलियानापुर नहर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, दो युवक घायल, एक जिला अस्पताल में भर्ती
प्रतापगढ़ जनपद के गहबरा गांव निवासी आशीष यादव अपने पड़ोसी अमरजीत यादव के साथ सोमवार देर शाम जिला मुख्यालय से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि दोनों युवक किसी काम से जिला मुख्यालय गए थे। वापस लौटते समय कलियानापुर नहर पुलिया के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा इतना तेज था कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभी