मधवापुर: बिजली के चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत मामले में ग्रामीणों के साथ परिजनों ने सलेमपुर गांव में किया सड़क जाम
मधवापुर प्रखंड के साहरघाट थाना के लोमा गांव में शुक्रवार को बिजली की चपेट में आने से प्राइवेट बिजली मिस्त्री की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शनिवार की दोपहर शव को सड़क पर रखकर सलेमपुर गांव के पास बेनीपट्टी साहरघाट मुख्य सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। साहरघाट थानाध्यक्ष के काफी समजाने बुझाने के बाद जाम को खाली कराया जा सका।