मधवापुर: ट्रैक्टर चालित चारा कटर मशीन की चपेट में आने के दौरान उतरा चौक के पास एक युवक की मौत
ट्रैक्टर चालित चारा कटर मशीन की चपेट में आने के दौरान उतरा चौक के पास एक युवक की मौत मौके पर हो गयी। मामले की सूचना पाकर साहरघाट थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम में भेजने के लिए परिजनों से वार्ता की पहल की गयी। लेकिन, वे लोग ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हुए।