मधवापुर: उत्तरा गांव में ट्रैक्टर की कुट्टी काटनेवाली मशीन में फंसने से ट्रैक्टर चालक की हुई मौत, पसरा मातम
मधवापुर प्रखंड के साहरघाट थाना के उत्तरा गांव में शनिवार को ट्रैक्टर की कुट्टी काटनेवाली मशीन में फंसने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहरघाट थाना के उत्तरा गांव निवासी राम जतन राम का 35 वर्षीय पुत्र संजीव राम के रूप में की गई। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।