मधवापुर: लोमा गांव में बिजली के चपेट में आने से एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री की हुई दर्दनाक मौत, पसरा मातम
मधवापुर प्रखंड के साहरघाट थाना के लोमा गांव में शुक्रवार को बिजली के चपेट में आने से एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मधवापुर प्रखंड के साहरघाट थाना के सलेमपुर गांव निवासी राम किशन मंडल के 35 वर्षीय पुत्र दिनेश मंडल के रूप में की गई है। घटना के बाद घटना स्थल पर ही चीख पुकार मच गई। साहरघाट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।