मधवापुर: टीपीएस भवन में पंचायत समिति की हुई बैठक, अस्पताल और कृषि से संबंधित कार्यों में शिथिलता के छाए रहे मुद्दे
टीपीएस भवन में पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अस्पताल और कृषि से संबंधित कार्यों में शिथिलता के मुद्दे गर्माये रहे। वहीं किसान सम्मान निधि के लंबित आवेदनों का निपटारा नहीं होने के विषय पर पंचायत समिति सदस्य दीपक सिंह ने कई सवाल खड़े किए। सोबरौली में अस्पताल के लिए जमीन उपलब्ध होने के बावजूद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने के लिए आपत्ति जताई गई।