मधवापुर: सलेमपुर गांव में बिजली करंट की चपेट में युवक की मौके पर मौत
बिजली के ट्रांसफॉर्मर पर चढ कर लाइन ठीक कर रहे एक युवक की मौत मौके पर हो गयी। हालांकि, युवक को बेहोश होने के शक में साहरघाट पुलिस ने उसे इलाज के लिए मधवापुर सीएचसी पहुंचाया। लेकिन, डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो चुकने की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए मधुबनी भेज दिया।