सुसनेर: सोयतकलां थाने में दर्ज एक प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आगर SP ने की ₹10000 ईनाम की उद्घोषणा
सोयतकलां थाने में दर्ज अपराध क्रमांक-32/24 भारतीय दण्ड विधान की धारा 363 में दस्तयाबी एवं फरार संदेही आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आगर SP विनोदकुमार सिंह ने आज मंगलवार को 10 हजार रुपए की ईनाम की उद्घोषणा जारी की है। जो कोई व्यक्ति, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उक्त अपहर्ता एवं फरार संदेही आरोपी के संबंध में सूचना देगा उसे घोषित ईनाम राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।