सुसनेर: परसुलिया रोड पर आस्था एकेडमी स्कूल के पास 2 बाइकों की टक्कर में 2 युवक हुए घायल, आगर किया गया रेफर
परसुलिया रोड़ पर आस्था अकेडमी स्कूल के समीप सोमवार की शाम को करीब साढ़े 5 बजे के लगभग 2 बाइको की टक्कर हो गई जिसमें ग्राम कलजास निवासी संजय व 1 अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें समाजसेवी रईस पिता इस्माईल खा के द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में लाया गया यहा पर डॉ. सुमित जैन ने दोनों घायलों का इलाज कर आगर जिला अस्पताल रेफर किया गया।