सुसनेर: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सुसनेर कॉलेज के छात्रों को EVM एवं VVPAT के माध्यम से समझाई गई मतदान की प्रक्रिया
निर्वाचन आयोग के द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है, इसके चलते आयोग के निर्देश पर मंगलवार को स्वामी विवेकानंद शा. महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ.GC गुप्ता की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान के अंर्तगत छात्रों को EVM एवं VVPAT के माध्यम से मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षक दुर्गेश माली व तहसील कर्मचारी राहुल तंवर मौजद रहे।