सुसनेर: सुसनेर निवासी 22 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, हालत गंभीर होने पर आगर जिला अस्पताल में किया गया रेफर
रविवार की दोपहर सुसनेर निवासी 22 वर्षीय युवक दिलीप ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर उसे परिजनों ने शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर में लाया। डॉक्टर नीलम जैन ने उक्त युवक का प्राथमिक उपचार कर आगर जिला अस्पताल में रेफर किया है। इस घटना की सूचना स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पुलिस थाने में भी दी गई है।