सुसनेर: मोड़ी चौराहे पर सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, पुलिस थाने में प्रकरण हुआ दर्ज
सोमवार की शाम को उज्जैन झालावाड राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मोड़ी चौराहे पर सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके कारण दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों में सवार भगवान सिंह और जितेंद्र सिंह को मामूली चोटें आने पर सुसनेर पुलिस द्वारा उनका मेडिकल सिविल अस्पताल में करवाया गया। उसके बाद थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।